जमशेदपुर : इंटक और आइएलओ के संयुक्त तत्वाधान में औद्योगिक क्षेत्र तथा घरेलु कामगारों और कंस्ट्रक्शन एरिया में काम करने वाली महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने और और उन्हें जागरूक करने के लिए आइएलओ और इंटक झारखण्ड शाखा द्वारा एक दिवसीय लिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमे लगभग 25 से ज्यादा महिला और पुरुष श्रमिक शामिल हुए. कार्यशाला में श्रम क़ानून अधिकार, सामाजिक समावेश, लिंग समानता आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा जी गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में इंटक महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. साथ ही इंटक के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव विनोद राय और महिला इंटक की राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी, प्रदेश सचिव मीरा तिवारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. इस मौके पर विभिन्न कंपनियों के अलावा निर्माण क्षेत्र और घरेलु कामगार महिला पुरुष को उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाये गए क़ानून की जानकारी दी गई.







