जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके मुसाबानी 1 के शिव मंदिर के पास रहने वाली विधवा महिला के साथ भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती और उनकी पत्नी समेत परिवारवालों द्वारा मारपीट करने और जमीन हड़पने की कोशिश करने के लिए जान से मारने की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना का सारा वृतांत एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आ गया है, जिसमें उक्त महिला के साथ सौरभ चक्रवर्ती और उनकी पत्नी समेत अन्य लोग जानलेवा हमला कर रहे है. इसको लेकर मुसाबनी थाना में लिखित शिकायत की गयी है, लेकिन अब तक उसको लेकर किसी तरह का केस रजिस्टर्ड नहीं है. (नीचे भी पढ़े)
कल्याणी दत्ता की शिकायत में कहा गया है कि वह कल्याणी दत्ता है, जिनके पति सरोज कुमार दत्ता थे, जिनका निधन हो चुका है और वह 60 वर्षीय विधवा के तौर पर अपने घर में रहती है. उसने लिखा है कि सौरभ चक्रवर्ती, उनकी पत्नी रेखा चक्रवर्ती सभी शिव मंदिर के पास मुसाबनी 1 का रहने वाला है. उसने बताया कि उनको अकेला देखकर जान से मारने की नियत से घर में घुसकर लाठी डंडा से उस पर हमला कर दिया और गाली गलौज करने लगे ौर कहने लगा कि तुम वहां पर देह व्यापार का धंधा करती हो, तुम एक बदचलन औरत हो, तुम अपना घर मेरे नाम से रजिस्ट्री कर दो, नहीं तो तुम्हारे घर पर कब्जा कर लेंगे और अगर यहां रहना है तो उसको रंगदारी देना होगा नहीं तो तुम दोनों मां बेटे को जान से मरवा देंगे. उसने शिकायत में कहा है कि तुम्हारा बेटा अजय दत्ता से उसने रंगदारी मांगा था, पर उसने अभी तक नहीं भेजा है. इस बार उसको यहां आने दो इस बार वे लोग और आकाश गिरी, सभी मिलकर उसको काटकर फेंक देंगे और गोली मरवा देंगे. यह शिकायत 8 जनवरी को की गयी है, जिसमें यह कहा गया है कि अप्रैल माह में भी ऐसा हमला पहले किया गया था.














