रांची / जमशेदपुर : झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड जारी है. शुक्रवार को सबसे सर्द जिला गुमला रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं देवघर की विजिलिटी सबसे कम रही. वहीं रांची शहर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, जमशेदपुर का 8.4 डिग्री और सरायकेला खरसावां जिले का 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रामगढ़ में भीषण शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं बोकारो, रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिला भी शीतलहर की चपेट में है. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम – मौसम पूर्वानुमान अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तत्पश्चात अगले 3 दिनों में इसमें धीरे -धीरे (2-3) डिग्री की वृद्धि होगी. शनिवार को कुछ जिलों में बादल छाये रहेंगे इसके साथ ही सुबह कोहरे और कुहासा के बाद मौसम साफ रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान
जिला – न्यूनतम तापमान
रांची – 7.3 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 8.4 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 3.2 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 5.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 6.8 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 8.5 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा – 7.7 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 7.0 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 4.3 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 1.5 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 7.3 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 6.0 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 7.0 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 5.5 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 3.8 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 5.3 डिग्री सेल्सियस














