चाकुलिया : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया के मुखिया राम मुर्मू के अथक प्रयासों से चाकुलिया प्रखंड के पाकुड़िया गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन के लिए सात बिजली के खंभे तक नए तार लगाए गए. काफी लंबे समय से बाधित बिजली सेवा अब बहाल हो गयी है. शुक्रवार को मुखिया राम मुर्मू और मुखिया दानगी सोरेन ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने मुखिया के इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की और प्रशासन का आभार जताया. मौके पर मुखिया दानगी सोरेन, तुषार महतो, गौतम महतो, टीकाराम मुर्मू, कालीचरण मुर्मू, दीपंकर महतो, साहेब महतो, किसान हांसदा, नरेन सबर, लालमोहन सबर, निर्मल सबर समेत अन्य उपस्थित थे.















