जमशेदपुर : गोलमुरी शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के आज छठे दिन की कथा का आयोजन सायं 4 से 7 बजे तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ. इसमें कथावाचक, वृंदावन से पधारे शिव नारायण दास ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का भावपूर्ण रसपान कराया. (नीचे भी पढ़ें)

आज की कथा में श्री दास ने श्रीराम–सीता वनगमन, राजा दशरथ के स्वर्गवास, भरत मिलाप, केवट प्रसंग तथा निषादराज के साथ श्रीराम की मित्रता जैसे मार्मिक एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया. इस दौरान आकर्षक झांकियों के माध्यम से भी कथा प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया. उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा समस्त दुःखों का नाश करती है. कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति-भाव में भावविभोर दिखाई दिए.कथा के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ आज के आयोजन का समापन हुआ.















