चाकुलिया : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को चाकुलिया मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय में चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित नव नियुक्त सहायक आचार्यो का स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सर्वप्रथम नवनियुक्त सहायक आचार्यो का माला पहनाकर और उपहार देकर स्वागत किया गया. प्रखंड अध्यक्ष मणींद्रनाथ टुडू की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिव शंकर पलाई और विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र महतो उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
जिलाध्यक्ष शिव शंकर पलाई ने शिक्षकों से संबंधित समस्याओं के बारे में और उसके निराकरण के बारे में, संघ के महत्व के बारे में अपनी बातें रखीं. मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र महतो ने भी अपने विचार रखे. सहायक शिक्षक युधिष्ठिर प्रसाद ने अपने संबोधन में संघ के महत्व, शिक्षा में शिक्षक की भूमिका, बच्चों के भविष्य निर्माण पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में सहायक शिक्षक रंटू दास ने अपने संबोधन के साथ-साथ एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल गीत गाकर सभी शिक्षकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में कुल 42 नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिरकत की.















