रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: सत्र 2025–26 के अंतर्गत मधुसूदन पब्लिक स्कूल के सभागार में एक दिवसीय ‘थ्योरी ऑफ नॉलेज’ (ज्ञान का सिद्धांत) विषय पर छठा एवं अंतिम इन-हाउस ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को ज्ञान की प्रकृति, उसकी सीमाओं तथा निर्माण की प्रक्रिया पर चिंतन के लिए प्रेरित करना रहा.कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के नागराजू, उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार, एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती, रिसोर्स पर्सन तुलसी नायक, सायका निगार, सारथी सीट, रश्मि चौरसिया एवं श्रीमती ए. कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इसके पश्चात शिक्षिका सुश्री रश्मि चौरसिया ने रिसोर्स पर्सन का परिचय प्रस्तुत किया.प्रशिक्षण सत्र में कुल 59 प्रतिभागियों को 12 समूहों में विभाजित कर विषयवस्तु को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई. समापन अवसर पर प्राचार्य के नागराजू एवं उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार ने रिसोर्स पर्सन तुलसी नायक एवं सुश्री सायका निगार को उपहार देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका श्रीमती ए कुमारी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन की भूमिका सारथी सीट ने निभाई.















