जमशेदपुर : टाटानगर से जयनगर भाया दरभंगा ट्रेन का परिचालन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग को लेकर मिथिला रेल संघर्ष समिति की ओर से टाटानगर के एरिया मैनेजर को ज्ञापन सौंपा गया. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम के नाम सौंपे गये इस ज्ञापन में कहा गया है कि कोल्हान में रह रहे मिथलांचल के 3.5 लाख लोग धन्यवाद करना चाहते है, जो बहुप्रतीक्षित मांग टाटा जयनगर ट्रेन देने का काम किया. इसके लिए सभी ने लंबी लड़ाई लड़ी और यह ट्रेन चालू हुआ. इन लोगों ने बताया है कि टाटा जयनगर ट्रेन जिसकी गाड़ी संख्या 18119 – 18120 है, वह शानदार तरीके से चल रही है और इसका अब तक का प्रदर्शन आशा अनुसार बहुत बढ़िया रहा है. ऐसी स्थिति में इस ट्रेन को साप्ताहिक से सप्ताह में तीन दिन किया जाए. इससे कोल्हान के मिथिलांचल के लोगों को अपने गांव अपने देश जाने में सुविधा मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)

इन लोगों ने विश्वास दिलाया है कि इससे भारत सरकार की रेलवे विभाग को राजस्व की बढ़ोतरी भी होगी. साथ ही साथ यह भी मांग किया है कि इस ट्रेन का नाम विद्यापति एक्सप्रेस रखा जाये. इस ओर भी कदम उठाने की जरूरत है. ज्ञात हो कि टाटा जयनगर ट्रेन भारत और नेपाल को जोड़ने का काम करती है. वहां से जनकपुर धाम नजदीक है और जनकपुर धाम से पशुपतिनाथ महादेव 5 घंटे की दूरी पर है, जो भारत नेपाल संबंध और सीताराम कॉरिडोर को भी मजबूती प्रदान करता है. टाटा जयनगर ट्रेन भारत नेपाल को जोड़ने वाली ट्रेन है. इसको तुरंत चालू कराना चाहिए. मिथिला रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल में अनूप मिश्रा ज्योति के नेतृत्व में आकाश चंद्र मिश्र, राज कुमार ठाकुर, रूबी झा, बिनोद झा, माला चौधरी, हरे राम चौधरी, भारत झा, प्रवीण ठाकुर, मालखान दूबे, प्रियंका चौधरी, किरण झा, कल्याणी झा, बिंदु ठाकुर, सबिता ठाकुर, सरिता चौधरी, अनवर अहमद, तस्लीम अंसारी, मोहमद सलाउद्दीन, एआरएच सिद्दीकी, अख्तर अलम आदि लोग उपस्थित थे.






