जमशेदपुर : टाटा स्टील में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (पीएलआइ) के बेहतर प्रबंधन को लेकर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम के नेतृत्व में इस कमेटी को गठित की गयी है. इसमें संयोजक हेड रेगुलेटरी अफेयर्स ट्रेड एंड इकॉनॉमी अपराजिता अग्रवाल को बनाया गया है. इसके अलावा कमेटी में वाइस प्रेसिडेंट लांग प्रोडक्ट आशीष अनुपम, वीपी इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट अक्षय खुल्लर, चीफ टेक्नॉलॉजी व क्वालिटी एश्योरेंस फ्लैट प्रोडक्ट अवतार सिह सैनी, हेड कलिंगानगर प्रोजेक्ट बिबेक खंडेलवाल, कंपनी सेक्रेटरी व चीफ लीगल ऑफिसर कंचिनाधाम पार्वथीसम, चीफ कारपोरेट अफेयर्स मनीष मिश्रा, वीपी मार्केटिंग एंड सेल्स फ्लैट प्रोडक्ट प्रभात कुमार, चीफ बिजनेस एक्सीलेंस रितु कुमारी अग्रवाल, वीपी फाइनांसियल कंट्रोल व बिजनेस एनालिटिक्स संदीप भट्टाचार्य और चीफ फाइनांस एंड कैपिटल प्लानिंग सुमित शुभदर्शन को सदस्य मनोनित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम स्पेशलिटी स्टील के लिए जुलाई 2021 में भारत सरकार की ओर से लांच किया गया था. पीएलआि 1.0, पीएलआइ 1.1 और भविष्य के स्कीम का लाभ सारे लोगों को दिलाने के लिए यह कमेटी काम करेगी. भारत सरकार के स्टील मंत्रालय के साथ इसको लेकर समन्वय बनाया जायेगा और एमओयू का एक्जीक्यूशन, पीरियोडिक रिपोर्टिंुग, ऑडिट का काम का समन्वय करेंगे.














