जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली बार होने वाले चुनाव में हर कोई अपना अपना दावा ठोंक रहा है. इस कड़ी में भाजपा नेता लक्की सिंह ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है. उन्होंने मेयर के पद के लिए अपना नाम आगे किया है और कहा है कि वे पार्टी के सहयोग से मेयर का चुनाव लड़ेंगे. लकी सिंह राजपूत 2006 से भाजपा में सक्रिय सदस्य रही है. वर्ष 2014 में महिला मोर्चा ज़िला कार्यसमिति की सदस्य रही है. वर्ष 2020 में महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रही और अभी प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा के तौर पर काम कर रही है. लकी सिंह राजपूत का पूरा परिवार भाजपा और संघ से जुड़ा हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
उनके दादा मनदयाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरा परिवार भाजपाई है. लक्की सिंह ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि उससे मजबूत दावेदार कोई नहीं हो सकता है. वे चाहती है कि मेयर का चुनाव जीतकर लोगों की सेवा कर सके और अपने कार्यों को गति दे सके. उन्होंने कहा है कि वे चाहती है कि भाजपा उनका समर्थन करें. मानगो नगर निगम क्षेत्र महिला सामान्य की सीट है, जिसके लिए लक्की सिंह ने कहा है कि उनको हर वर्ग का प्यार मिलेगा.















