
जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू सिदगोड़ा पूजा कमिटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्धगोड़ा सिनेमा मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के पूर्व विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह, कमिटी के संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह, समरेश सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर राजेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रिंकू कुमार, शुशांत शेखर व अन्य उपस्थित थे. टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लें रहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 18 जनवरी को खेला जायेगा, जिसमे विजेता टीम को 50 हज़ार तथा उपविजेता टीम को 30 हज़ार रूपये एवं ट्राफी एवं मैन ऑफ़ द सीरीज को 5 हज़ार रुपये बतौर पुरुस्कार दिये जायेंगे. टूर्नामेंट के हर मैच में मैन ऑफ़ द मैच को भी उचित राशि और मोमेंटम दिया जायेगा. टूर्नामेंट का पहला मैच आज वापसी इलेवन और शम्भू इलेवन के बीच खेला गया, जिसमे वापसी इलेवन ने 129 रन बनाकर 4 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया. आज के मैच का मैन ऑफ़ द मैच अनूप सिंह हुए. टूर्नामेंट का आयोजन अमरेश सिंह, अनूप सिंह, रवि मिश्रा, नीरज सिंह, प्रदीप सिंह, राज नंदन सिंह ने किया.















