जमशेदपुर: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के द्वारा सोमवार को टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरंभ किया. साथ ही साथ में विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. इसमें नृत्य गायन प्रस्तुत किए गए. साथ ही साथ नारियों की आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रदर्शन छात्राओं द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक सरयू राय ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को रखते हुए बताया कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद की विचारों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें आत्मसात करना चाहिए. उनके आदर्शों से सशक्त भारत बनेगा. भारत सरकार आज के दिन को युवा दिवस के रूप में भी मनाती है. पूरे देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में जाना जाता है. इस दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया.















