जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा दो दिवसीय पांचवीं क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) 13 से 14 जनवरी तक सुबह 9:30 बजे से ट्यूब मेकर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया जायेगा. इसमें केवल चैम्बर सदस्यों की ही छह टीमें बनाई गई है जो एक दूसरे से लीग मैच खेलेंगी. अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि चैम्बर व्यवसायियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के इतर अब आमलोगों के जनसमस्याओं के निराकरण के साथ-साथ खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने की ओर अग्रसर है. इसी कड़ी में सिंहभूम चैम्बर के द्वारा अपने सदस्यों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए प्रत्येक वर्ष क्रिकेट मैच का आयोजन करती रही है. इस वर्ष भी यह आयोजन 13 से 14 जनवरी तक ट्यूब मेकर्स मैदान में होगा.सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा दो दिवसीय पांचवी क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) का उद्घाटन 13 जनवरी को ट्यूबमेकर्स ग्राउंड में प्रातः 9:50 पर होगा. कार्यक्रम में बतौर अतिथि सिटी एसपी पूर्वी सिंहभूम कुमार शिवाशीष, आईपीएस और सौरव तिवारी, सेक्रेटरी, जेएससीए उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी मानद महासचिव पुनीत काउंटिया ने दी. (नीचे भी पढ़े)
क्रिकेट प्रीमियर लीग में छह टीमें: पीएसटी 11 टीम के कप्तान लाला भदानी, टीम के मेंटर मानव केडिया, पुनीत काउंटिया एवं अनिल रिंगसिया, पीआरडब्ल्यू 11 टीम के कप्तान प्रीतम जैन, टीम के मेंटर अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सुरेश शर्मा लिप्पू, टैक्स एंड फाइनेंस 11 टीम के कप्तान विनीत लाला,टीम के मेंटर राजीव अग्रवाल एवं अंशुल रिंगसिया, व्यापार एवं वाणिज्य 11 टीम के कप्तान मनीष जैन, टीम के मेंटर अनिल मोदी एवं भरत मखानी, इंडस्ट्री 11 टीम के कप्तान राहुल शर्मा,टीम के मेंटर हर्ष बकरेवाल एवं विनोद शर्मा, एग्जीक्यूटिव 11 टीम के कप्तान भूपेंद्र यादव, टीम के मेंटर कौशिक मोदी एवं मनोज गोयल शामिल है.क्रिकेट प्रीमियर लीग के सफल बनाने में अंशुल रिंगसिया, मनोज गोयल, कौशिक मोदी, अनंत मोहनका, हर्ष बकरेवाल, अमन अग्रवाल लगे हुए है. उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मैच देखने अवश्य आयें.















