जमशेदपुर : जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने ग्वाला बस्ती से रविवार रात एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार यवक के पास से पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (2 ग्राम) बरामद किया. गिरफ्तार युवक सोनारी ग्वाला बस्ती का रहने वाला पिंटू यादव उर्फ भैंसा (21) शामिल है. इस मामले में पुलिस उपाधीक्ष मुख्यालय 2 के मनोज कुमार ठाकुर ने सोमवार को प्रेंस कांफ्रेस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया. जिस पर टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंटू यादव के घर पर छापेमारी की गयी. आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसपर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया. आरोपी पूर्व में भी मारपीट और रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है. छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय हेड क्वाटर टू के मनोज ठाकुर के अलावा सोनारी थाना प्रभारी मधुशुदन डे, एएसआई शिवम राज, दिवाकर धोबी, संजय कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह शामिल रहे.















