जमशेदपुर: 11 जनवरी, रविवार को टेल्को हुडको डैम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का एक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे उपस्थित रहे. मौके पर राकेश्वर पांडे ने सभी ठेका श्रमिकों को संगठित होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा की आप सभी संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठित होकर अपनी शक्ति को और बढ़ाएं, ताकि आपके साथ किसी तरह का कोई शोषण और अन्याय ना हो सके. उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के आयोजक संजीव श्रीवास्तव ने कहा की हम सभी को आपस में मिल जुल कर एक दूसरे के साथ देते हुए आगे बढ़ाना है और कंपनी और मजदूर दोनों का विकास हो, दोनों खुशहाल रहे इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ाना है. आप सबको जब कभी भी कोई समस्या हो, आप सभी लोग संपर्क करें और अपनी समस्याओं को बताएं. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय खान, टेल्को यूनियन के महासचिव आरके सिंह, टिमकेन यूनियन के महासचिव विजय यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सोनकर, जिला पार्षद पारितोष सिंह, विनय त्रिवेदी, राकेश साहू, राहुल गोस्वामी, अमृत झा, संजीव सिंह, विजय देव, एनबी थापा, हरिराम दीक्षित, धीरज शर्मा, बीएन सिंह, विजय सिंह, गणेश राव, अनमोल कुमार, नरेंद्र सिंह, ऋषभ श्रीवास्तव, संजय पांडे,अनिल सिंह, अमरिंदर सिंह,सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे.पिकनिक में लोगों ने गीत संगीत का आनंद उठाया एवं भोजन किया एवं आपकी एकता का संकल्प लिया. इस अवसर पर करीब 500 लोग उपस्थित रहे.















