चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब सिंगनल एवं टेलिकॉम ऑफिस में आग लग गयी. घटना मंगलवार करीब 11 बजे की है. इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे प्लेटफॉर्म को खाली कराया गया और ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी. आग इतनी भयावह थी कि झारसुगुड़ो रेवले स्टेशन धुआं धुआं हो गया. आग लगने से भारी मात्रा में सिंगनल एवं टेलिकॉप ऑफिस में लगे केबल जल कर राख हो गये. घटना की सूचना रेलवे अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
ट्रेन सेवाएं ठप – आग लगने के कारण सिंगनल एवं टेलिकॉम सेवा ठप हो गयी. जिसके बाद हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर 11 बजे से ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया है.
कारण स्पष्ट नहीं – हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. स्थिति सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे रेल परिचालन बहाल कर दिया जायेगा.















