रांची : पासपोर्ट आवेदकों की लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची में पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान पासपोर्ट से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान किया जायेगा. खुद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पासपोर्ट अदालत में उपस्थित रहेगा. झारखंड के रांची रातू रोड स्थित पिस्का मोड के समीप गैलेक्सिया मॉल के तीसरा तल पर 20 और 21 जनवरी को पासपोर्ट अदालत आयोजित होगा. यह अदालत सुबह 11 बजे से दोपहर के 2 बजे तक लगेगी. (नीचे भी पढ़ें)
आवेदकों की समस्या होगी दूर – इस पासपोर्ट अदालत से आवेदकों की समस्या की फाइलों का निस्तारण किया जायेगा. इसमें वे आदेवक जिनके पासपोर्ट आवेदन किसी कारणवश क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची में लंबित है या जिन्हें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यलाय रांची से किसी कारण वश बताओं नोटिस एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने से संबंधित किसी प्रकार का पत्र प्राप्त हुआ हो, वे अपने आवेदन संख्या (फाइल नंबर) एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रांची के गैलेक्सिया मॉल के तीसरा तल पर पासपोर्ट अदालत में उपस्थित होकर अपने आवेदन का समाधान करा सकते है.















