• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 15, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela irregularity during blood donation camp : सरायकेला के रक्तदान शिविर में अनियमितता व रक्तदाताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार का आरोप, सरायकेला न पं के पूर्व उपाध्यक्ष ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की रखी मांग

January 13, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार, 12 जनवरी को सरायकेला ब्लड बैंक एवं काशी साहू महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कई गंभीर अनियमितताएं एवं रक्तदाताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने मामले की तत्काल जांच करा कर जिम्मेवार कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री चौधरी ने ध्यान दिलाया है कि सरकार के निर्देशानुसार शिविर के दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाणपत्र प्रदान किया जाना जरूरी था, किन्तु किसी भी रक्तदाता को प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया गया. यही नहीं, उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वालों को राज्य सरकार की ओर से अल्पाहार के लिए रिफ्रेशमेंट राशि  50 रुपये निर्धारित है, जिसके तहत हर रक्तदाता को एक लीटर पानी की बोतल के साथ जूस, केक, चॉकलेट आदि दिया जाना चाहिए था, किन्तु शिविर के दौरान सिर्फ 8 रुपये का पेय पदार्थ एवं 4 रुपये का नमकीन प्रदान किया गया एवं रक्तदान के समय पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे रक्तदाताओं को भारी असुविधा हुई. उन्होंने कहा कि शिविर में प्रतिनियुक्त एक महिला चिकित्सक केवल एक घंटे के लिए उपस्थित रहकर टहलते‑हुए चली गईं, जिससे आवश्यक चिकित्सीय निगरानी नहीं हो पाई. इतना ही नहीं, ब्लड बैंक के कर्मचारी शिव सिंह का व्यवहार रक्तदाताओं के प्रति अत्यंत अपमानजनक था. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने रक्तदाताओं और स्वयं उनकी शिकायतों को भी नज़रअंदाज़ करते हुए कहा, “मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं, आप मुझे वेतन नहीं देते, जो करना है कर लीजिए.” (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने ध्यान दिलाया कि पड़ोसी चाईबासा में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं सामने आई थीं, किन्तु वहां से सीख न लेते हुए सरायकेला ब्लड बैंक के अधिकारियों ने अभी तक भी कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया, जबकि सुरक्षित रक्तदान के लिए आवश्यक जांच, जैसे विस्तृत चिकित्सा इतिहास, शारीरिक परीक्षण (रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, स्वांस दर, वजन), हीमोग्लोबिन/हिमोग्लोबिन स्तर, रक्त समूह एवं आरएच फैक्टर, संक्रामक रोग जांच (एचआइवी, एचबीवी, एचसीवी, सिफलिस, मलेरिया आदि) तथा दवाओं की समीक्षा को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ किया गया. इन मानक प्रक्रियाओं का पालन न होने से चाईबासा जैसे रक्तदाताओं एवं रोगियों के स्वास्थ्य को गंभीर जोखिम उत्पन्न होने की आशंका है. श्री चौधरी ने इसके आलोक में इस मामले की तत्काल जांच कर, दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किये जाने एवं भविष्य में आयोजित होनेवाले रक्तदान शिविरों में सभी मानक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किये जाने की मांग की है. श्री चौधरी ने अपने ज्ञापन की प्रति राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव, मुख्य सचिव, कोल्हान के आयुक्त, सरायकेला के सिविल सर्जन. अनुमंडल पदाधिकारी एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को भी प्रेषित की है.

Related Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल
खबर

November 14, 2026
jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Next Post
jamshedpur mym steel city- राष्ट्रीय अधिवेशन में स्टील सिटी शाखा का परचम, अरुण गुप्ता सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष व सार्थक अग्रवाल श्रेष्ठ महामंत्री

jamshedpur agrasen bhavan sakchi- साकची अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का भव्य समापन, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुईं महिलाएं

Jamshedpur Jharkhand state virangana : झारखंड प्रदेश वीरांगना ने डुमरिया में बेसहारा बुजुर्गों के लिए गीजर प्रदान किया, वीरांगनाओं ने बुजुर्गों को शॉल, टोपी और खाद्यसामग्रियां भी प्रदान की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News