जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से मकर संक्रांति से पूर्व जमशेदपुर से 65 किलोमीटर दूर डुमरिया के बकुलचंदा में बेसहारा बुजुर्गों को गीजर प्रदान किया गया और सभी के लिए शॉल, टोपी, बेडशीट एवं खाने-पीने की सामग्रियां भेंट की गईं. विदित हो कि हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से डुमरिया के बकुलचंदा गांव में बेसहारा बुजुर्गों के लिए निर्वाण 2 नाम से आश्रयगृह संचालित किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के संस्थापक डॉ एमएस सिंह मानस के मार्गदर्शन में संगठन की टीम वहां पहुंची और बेसहारा बुजुर्गों के साथ पूरा दिन बिताया और गीजर के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सामग्रियां भी भेंट कीं. इस मौके पर झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह, लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह, कोल्हान महासचिव मुदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष सुनंदा सिंह, महासचिव माधवी सिंह, सचिव पूर्णिमा सिंह और प्रतिमा सिंह, गोलमुरी अध्यक्ष कंचन सिंह और रश्मि सिंह आदि ने योगदान किया.















