पोटका : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर पोडाडीहा पंचायत के खैरपाल स्थित पोली रसेल क्रिकेट मैदान में खेले गए तीन दिवसीय संजीव सरदार फैंस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के फाइनल मुकाबले में एवरग्रीन जमशेदपुर एवं प्रधान इलेवन हल्दीपोखर के बीच खेला गया .टॉस जीतकर प्रधान इलेवन ने गेंदबाजी का फैसला किया. एवरग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 134 रन बनाये. इनमें से केशव ने सर्वाधिक 38 रन बनाए .जबाबी पारी खेलने उतरी प्रधान इलेवन की टीम 100 रन ही बना पाई .फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब केशव ने जीता, जबकि मैन ऑफ द सीरीज एवरग्रीन के लक्की सिंह ने जीता. पहला सेमीफाइनल मैच बंगश्री इलेवन और प्रधान इलेवन के बीच खेला गया, यह मैच जीतकर प्रधान इलेवन फाइनल में पहुंची .(नीचे भी पढ़े)

दूसरा सेमीफाइनल एवरग्रीन और सोमया इलेवन के बीच खेला गया, यह मैच जीतकर एवरग्रीन की टीम फाइनल में पहुंची .फ़ाइनल मैच के विजेता टीम को कमिटी द्वारा नगद 51 हजार रुपये और ट्रॉफी,उपविजेता टीम को नगद 31 हजार और ट्रॉफी प्रदान किया गया .पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक संजीव सरदार के अनुज भरत सरदार,विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता तरुण सरदार,अनुपम मंडल उपस्थित हो पुरस्कार वितरण किया . इस मौके पर मुख्य अतिथि भरत सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लगातार आयोजन से बेहतर मंच मिल रहा है, इसे और वृहद रूप देने की जरूरत है. .इस आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के बापी भट्टमिश्र, सुमित पाल,कुंदन दास,अजय पाल,विजय पाल,त्रिनाथ पाल,पप्पू राणा,पोरेस पाल आदि का योगदान रहा .












