चाकुलिया : चाकुलिया में आस्था के प्रतीक नागानल मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय मकर महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ. पूजा अर्चना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. नागाबाबा का दरबार रंग-बिरंगे फूलों से खूब सजा है. आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है. पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे. परंपरा के मुताबिक थाना प्रभारी संतोष कुमार अपनी धर्मपत्नी कुमारी प्रेरणा के साथ नागा बाबा के दरबार में चांदनी चढ़ाई और पूजा अर्चना की. रवींद्रनाथ मिश्रा ने हवन और पूजा कराई. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई. पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी. मंदिर परिसर में हवन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें अनेक लोगों ने हिस्सा लिया. विधायक समीर कुमार मोहंती भी इस अवसर पर मंदिर में उपस्थित हुए. उन्होंने नागा बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख एवं समृद्धि की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

पुजारी अशोक पति, दिलीप पति, सुखदेव पति, विश्वनाथ पति, अभिषेक पति और रोहित पति ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना कराई. मंदिर परिसर में मेला भी आयोजित हुआ है. मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हैं. मौके पर सिद्धेश्वर सिंह, प्रकाश मिश्रा, राज मिश्रा, पंकज मिश्रा, गौतम दास, देवाशीष दास,तापस दास, विकाश मिश्रा समेत अनेक लोग उपस्थित थे. मंदिर परिसर में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है.












