जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु पंचायत के स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष द्वारा सात लोगों को यूसिल में ठेका कर्मी के रूप में रोजगार देने की मांगों पर शनिवार से जारी आमरण अनशन के दूसरे दिन रविवार को संध्या समय विकास दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई व उसे तत्काल ईलाज के लिए नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट कंपनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. (नीचे भी पढ़े)
जबकि दो अन्य साथी आमरण अनशन पर डटे हुए है. आमरण अनशन के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी यूसिल प्रबंधन असंवेदनशील बनी है. जिसको लेकर विस्थापितों व प्रभावितों में यूसिल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है.












