जमशेदपुर : नगर की संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने सड़क दुर्घटना में जख्मी मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा एवं उनके सहयोगी चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को गुलदस्ता सौंप कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि गुरुवार को टुसू मेला से लौटते समय एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी में पिकअप वैन के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से लगभग 50 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. घायलों में मजदूर एवं बच्चे भी शामिल थे. एम जी एम थाना एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एम जी एम अस्पताल पहुंचाया गया. इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के एक साथ आने पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर बलराम झा ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, पीजी जूनियर डॉक्टर और स्टाफ की मदद से सारे मरीजों की आपातकालीन समय में जल्दी से जल्दी उपचार शुरू किया गया और एक मरीज़ जो गंभीर रूप से घायल था उसे रिम्स हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर,अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, सचिव मुख्तार आलम खान, ओल्ड ऐज होम के अध्यक्ष भास्कर कुमार,केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी ने इस अवसर पर अधीक्षक डॉ बलराम झा को गुलदस्ता भेंट कर उनकी टीम के सभी सदस्यों जिसमें सीनियर व जूनियर डॉक्टर, पीजी डॉक्टर,सिस्टर एवं सुरक्षा कर्मियों को भी अधीक्षक द्वारा बहुत बधाई दी गई.











