पोटका : पोटका प्रखंड क्षेत्र में शीतलहरी और ठंड का सितम लगातार जारी है. ठंड बढ़ने से ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह पोटका क्षेत्र में सुबह छह बजे का तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस था. इस दौरान हाता बिरसा चौक में आमदा गांव के प्रशांत खंडवाल अपनी पत्नी मीणा खंडवाल को लेकर हाता चौक पहुंचा, जहां उसकी पत्नी को ठंड लगने के कारण बेहोश हो गई. महिला के बेहोश होते ही आसपास के लोग उसके सहयोग हेतु पहुंचे और अंचल कार्यालय पोटका द्वारा हाता चौक में दिए गए अलाव के सहारे महिला को सेंक दिया और कुछ देर के बाद महिला सामान्य हुई. (नीचे भी पढ़ें)
इधर क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सको द्वारा ग्रामीणों से ठंड से बचकर रहने की सलाह दी है. खासकर बच्चों को बिना गर्म कपड़े के घर के बाहर नही निकलने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिनों के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने का अंदेशा जताया है .











