गालूडीह: गालूडीह के पुतरू गांव एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा जमशेदपुर के उपायुक्त तथा एसएसपी के नाम गालूडीह थाना प्रभारी को शुक्रवार को एक ज्ञापन सौंपा गया है. शनिवार को गालूडीह तारापद महतो हत्याकांड को लेकर ग्रामीण ने अपनी मांगों को लेकर शव के साथ सड़क जाम करने का ऐलान किया है. सड़क जाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. पुतरु टोल प्लाजा के पास कई जवानों को तैनात किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि 12 जनवरी को शाम लगभग 7:30 बजे, पुतरू गांव निवासी तारापद महतो की उनके प्रज्ञा केंद्र खड़िया कॉलोनी में निर्मम हत्या कर दी गयी थी. इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय, आक्रोश और असंतोष का माहौल है.











