रांची : झारखंड पुलिस ने राज्य भर के जिलों में सक्रिय अपराधियों की सूची जारी की है. इस सूची में कुल 87 अपराधी शामिल है, जो पुलिस के लिए भी चुनौती है. वे लोग फरार बताये जा रहे है. उनको गिरप्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. अब पुलिस इसकी सूची के साथ तस्वीरें भी जारी की जायेगी. इसको लेकर आम लोगों को सूचना देने की अपील की गयी है. इस सूची में जमशेदुर, पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) और सरायकेला खरसावां के अलावा राजधानी रांची, लोहरदगा, लातेहार, देवघर, कोडरमा, जामताड़ा, दुमका और हजारीबाग के अपराधी शामिल है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सूची में शामिल सारे अपराधी संगीन अपराध में शामिल रहे है. हत्या, लूटपाट, रंगदारी, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले इन लोगों के खिलाफ विभिन्न थाना में दर्ज है. झारखंड के अलावा इसमें कई अपराधी है, जो बिहार या बंगाल समेत आसपास के राज्यों के है. इनकी तलाश को तेज करने के लिए कोशिश शुरू की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
सूची में जमशेदपुर के फरार 6 अपराधी शामिल है, जिसमें रोहित चंद, मोहम्मद इमरान, अनवर अली, सूरज सिंह, रंजन मिश्रा और अरुण सिंह शामिल है. इसी तरह सरायकेला खरसावां जिले के मो अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती, अजित प्रधान जबकि पश्चिम सिंहभूम जिले के गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मो. तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी, मार्कण्डेय कुंटिया शामिल है, जो फरार चल रहे है. सूची में लातेहार के अपराधी आशा कच्छप, दिलीप उरांव, लाखो भुइयां, रांची के लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद, शहवाज मलिक, लोहरदगा में आशीष उरांव, आलोक भगत, कोडरमा के महावीर यादव, जामताड़ा के किशोर मंडल, दुमका के कारी जबकि हजारीबाग जिले के जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी, दीपक, उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिं समेत अन्य शामिल है.











