कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल द्वारा नेशनल लाइब्रेरी, कोलकाता में आयोजित महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक मंथन किया गया. बैठक में पार्टी नेताओं ने भय, भ्रष्टाचार और अत्याचार से मुक्ति दिलाने के संकल्प के साथ बंगाल में परिवर्तन लाने का आह्वान किया.बैठक में प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री सह बंगाल चुनाव प्रभारी सुनील बंसल, सांसद सह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा विप्लव देव, बिहार सरकार के मंत्री सह चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय तथा सह चुनाव प्रभारी अमित मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन सशक्त करने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति का मार्गदर्शन दिया.नेताओं ने कहा कि बंगाल की जनता सुशासन, विकास और पारदर्शिता चाहती है तथा भाजपा उसी लक्ष्य को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही है. बैठक में कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने और पार्टी द्वारा निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया गया.(नीचे भी पढ़े)

बैठक में भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेतागण राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पहान, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिला महामंत्री राम सिंह मुंडा, जालंधर कुमार, मनमीत अकेला, रोहित लाल सिंह सहित विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी को लोकसभा, विधानसभा और जिला स्तर पर चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गईं. बंगाल विधानसभा चुनाव के निमित मुझे (राम सिंह मुंडा को) संगठन की ओर से पुरुलिया जिले के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रवासी (प्रभारी) नियुक्त किया गया है. बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बंगाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया.







