रांची : झारखंड में होने वाले नगर निकाय के चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा कर दी है. पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है. हालांकि, यह चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं हो रहा है. लेकिन फिर भी भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसके तहत भाजपा ने धनबाद से संजीव अग्रवाल, रांची से रोशनी खलको, चास से अविनाश कुमार, हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी के नाम की घोषणा की है. अभी जमशेदपुर के मानगो और जुगसलाई, बोकारो समेत अन्य नगर निकायों के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गयी है. इसको लेकर अभी मंथन का दौर चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि भाजपा के आला नेताओं के साथ मंथन के बाद इन नामों की घोषणा कर दी गयी. इसको लेकर चर्चा का बाजार तेज है. जमशेदपुर के मानगो में कई नाम पर चर्चा है, जिसमें नीरज सिंह की पत्नी, अविनाश सिंह राजा की पत्नी, राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी समेत कई अन्य नाम को मेयर का प्रत्याशी बनाने के लिए प्रयास तेज किया गया है. इसको लेकर लामबंदी की जा रही है.








