जमशेदपुर : जमशेदपुर के नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी स्थिति को साफ कर दी है. जुगसलाई नगर परिषद से कारोबारी गुड्डू सिंह की पत्नी रिंकू सिंह को समर्थित उम्मीदवार बनाया है जबकि मानगो नगर निगम से भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह को समर्थित उम्मीदवार बनाया है. इस बार का चुनाव पार्टी आधार पर नहीं है, लेकिन भाजपा इन उम्मीदवारों को समर्थन देगी. इस बीच मानगो नगर निगम के चुनाव में एक और नया मोड़ तब आया जब नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा नेता नीरज सिंह और उनकी पत्नी मेयर की प्रत्याशी संध्या सिंह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंच गये. इन लोगों ने विधायक सरयू राय से मुलाकात की और आर्शीवाद दिया. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय ने खुले तौर पर नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह को आर्शीवाद दिया और चुनाव में साथ देने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि सरयू राय ने जदयू को मानगो नगर निगम में समर्थन देने की अपील भाजपा से की थी. लेकिन भाजपा ने जब अपना समर्थित उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी तो अब लगभग तय हो गया है कि भाजपा और गठबंधन के दल का समर्थन संध्या सिंह को मिल गया है. हालांकि, अब भी कई भाजपा नेता अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर चुके है. इस बीच संध्या सिंह ने कहा है कि वे अगर चुनाव में जीतेंगी तो जनता के लिए काम करेंगे. पानी, बिजली, सड़क, साफ सफाई से लेकर तमाम काम हम लोग करेंगे. जनता के साथ मिलकर जनता की बेहतर सुविधा को करेंगे.








