जमशेदपुर : जमशेदपुर के जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत घोड़ाबांधा स्थित सरकारी सस्ता गल्ला दुकान में राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है. इस लेकर स्थानीय लोगों ने राशन वितरण में धांधली का गंभीर आरोप लगाते हुए दुकान का घेराव किया और जमकर हंगामा किया. कार्ड धारकों का आरोप है कि घोड़ाबांधा के सरकारी सस्ता गल्ला दुकान में कई महीने का फिंगर प्रिंट लेने के बाद भी राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उक्त दुकान अभिमन्यु कुमार सिंह द्वारा संचालित है. इस मामले में डीसी को भी ज्ञापन सौंपा गया. जहां कागज कलम पर साइन लेकर भी उन्हें सही से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है. (नीचे भी पढे़ं)
लाभुकों का कहना है कि हर महीने बायोमेट्रिक सत्यापन तो कराया जाता है, लेकिन राशन वितरण नहीं किया जाता. राशन कार्डधारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एमओ (मार्केटिंग ऑफिसर) और दुकानदार की मिली भगत से यह अनियमितता चल रही है. इस लापरवाही से गरीब परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घटना से आक्रोशित कार्डधारियों ने दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.








