जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई कारोबारी कंहैया यादव हत्याकांड का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो देशी पिस्तौल, सात खोखा और 3 पिलेट जब्त किया है. बताया जाता है कि कंहैया यादव की हत्याकांड में गिरफ्तार लोगों में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सुमित कुमार सिंह, नामदा बस्ती आनंद नगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले, ओल्ड केबुल टाउन निवासी अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह और गोलमुरी सबीना कॉलोनी निवासी रजा आलम शामिल है. (नीचे भी पढे़ं)

पुलिस ने बताया है कि इन चारों ने ही आपसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस को इस कांड में दो और लोगों की तलाश की जा रही है.




