नई दिल्ली/जमशेदपुर : झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. कुलवंत सिंह बंटी ने राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से मंत्री को अवगत कराया और जनहित के विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान संगठन से लेकर सरकार पर चर्चा की गयी. अमित शाह ने मजबूत विपक्ष की भूमिका झारखंड में निभाने का आह्वान किया गया.



