चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन की जीत की खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने चाकुलिया के बिरसा चौक परिसर में एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई. कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक चौराहे पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया. चाकुलिया नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन के चाकुलिया पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया. चुनाव जीतने के पश्चात सोमवारी सोरेन ने पुराना बाजार बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर उन्होंने चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी लोगों को समर्थन देने के लिए अभिवादन किया और कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र की जनता और झामुमो कार्यकर्ताओं की जीत है. उन्होंने कहा कि वे जनता के हर भरोसे और विश्वास पर खरा उतरेंगी. मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमबारी सोरेन जिंदाबाद, विधायक समीर मोहंती जिंदाबाद,झामुमो जिंदाबाद के नारे लगाए. इस अवसर पर प्रमुख धनंजय करुणामय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा,गोपन परिहारी, मुखिया राधानाथ मुर्मू, दशरथ मुर्मू, साहेबराम मांडी, बुबाई महतो, मिथुन कर, राणा मल्लिक, डोमन मांडी, गणेश दत्त समेत अन्य उपस्थित थे.



