चाकुलिया : झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा, चाकुलिया, डुमरिया, धालभूमगढ़, पोटका, बोड़ाम, पटमदा एवं गुड़ाबांदा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की और श्रद्धालुओं से मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)

कुणाल षाड़ंगी ने समस्त क्षेत्र वासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती है.





