जमशेदपुर : जमशेदपुर की समाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनको कई प्रकार के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा महिलाओं को होली के अवसर पर खाद्य पदार्थ जैसे गुझिया, ठेकुआ आदि को बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. हर्बल उत्पाद के क्रम में होली के शुभ अवसर पर संस्था की महिलाओं का समूह पूरी तरह घर पर तैयार किया गया, केमिकल-फ्री, त्वचा-अनुकूल हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है बल्कि महिलाओं के लिए एक रोजगार अवसर भी प्रदान करेगी. संस्था कि अध्यक्ष मधु सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि हर महिला अपने कौशल के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बने और घर-परिवार की आजीविका में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे.





