जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की पहली मेयर बनी सुधा गुप्ता ने अपनी प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार जताया. श्रीमति गुप्ता ने अपनी जीत पर मानगो में एक आभार यात्रा निकाला. इसमें हजारों की संख्या में भीड़ उनके वाहन के साथ चल रही थी. मानगो डिमना चौक से लेकर पूरे मानगो एरिया का भ्रमण किया. इस दौरान एक खुली जीप में सुधा गुप्ता महिलाओं के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे जबकि दूसरी गाड़ी में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पूरे ग्रुप के साथ नजर आये. इस दौरान लोगों के अभिवादन को सुधा गुप्ता स्वीकार कर रही थी. सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता का लोगों ने अभिनंदन किया. इस मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की पहली मेयर सुधा गुप्ता ने वादा किया कि वे आम जनता के हितों में काम करती रहेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

वे मेयर नहीं बल्कि सेवक के तौर पर काम करेगी. इस दौरान उन्होंने जनता का आभार जताया और कहा कि इस चुनाव को जनता ने लड़ा. जो विकास करेगा जो जनता के साथ रहा है, जनता ने उनको चुना है. बाहरी भीतरी, धर्म जाति के सारे भेदभाव को मिटाकर लोगों ने हमको जिताया है, जो हमारे लिये गर्व की बात है. इस गर्मी में लोगों को पानी की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए हमारी कोशिशें होगी कि हर हाल में पानी की समस्या से लोगों को निजात दिला सके. इसको लेकर काम अब युद्धस्तर पर होगा.





