जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में बिजली के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगी. इससे कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बना रहा. बताया जाता है कि सेंट जॉन स्कूल के पास यह घटना घटी. इससे आसपास के इलाके में घंटो बिजली बाधित रही. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग हैरान परेशान नजर आये. बाद में स्थानीय लोगों की शिकायत पर ट्रांसफारमर को बनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि ओवरलोड के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी. चूंकि, आबादी बढ़ गयी है, लेकिन लोड उस एरिया में बिजली विभाग द्वारा नहीं बनाया जा रहा है. इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. बार बार ऐसी घटनाएं बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहा है.







