जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र घाटशिला थाना क्षेत्र में मुख्य शहर अवस्थित राम मंदिर के समीप घर से साईबर ठगी मामले में सीआईडी रांची की टीम ने घाटशिला पुलिस के सहयोग से रोहित जैन (37वर्ष) नामक युवक को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही जमशेदपुर से भी दो युवको को गिरफ्तार किया गया है. रोहित जैन पर साईबर थाना रांची में तीन करोड़ से भी ज्यादा के ठगी करने का मामला दर्ज था. घाटशिला मेन रोड से इस तरह के गिरफ्तारी होने से यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना है. फिलहाल रोहित जैन को सीआईडी की टीम अपने साथ लेकर इनके साथ जुड़े कई अन्य लोगो के गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि साईबर ठगी की मामले सिर्फ झारखंड से ही नही कई अन्य राज्य से भी जुड़ा है. घाटशिला निवासी रोहित जैन सुजी और मैदा का हॉल सेलर व्यापारी की काम करते थे. इस धंधे में वह कब गये, किसी को पता नही है. जानकारी के अनुसार साईबर थाना रांची में दर्ज मामले की बाद साईबर थाना में मामला को सीआईडी के हवाले किया था. बुधवार की देर रात सीआईडी की टीम की घाटशिला थाना पहुंची और घाटशिला थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मुंडा एवं भारी पुलिस बल की निगरानी में गुरुवार की अहले रोहित जैन के घर को चारोओर से घेर लिया. हालांकि पुलिस द्वारा घर को घेरे जाने के बाद भी रोहित पुलिस को घर से ही बरगलाता रहा कि वह पुरुलिया में है, लेकिन पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के जरिये ट्रेस किया कि वह घर में है. पुलिस के कड़ाई से बर्ताव करने के बाद रोहित जैन घर से निकला, जिसके बाद उसे पकड़कर घाटशिला थाना ले जाया गया, वहां से पुछताछ के बाद सीआईडी की टीम लेकर उसे जमशेदपुर गई और दो युवक को और गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस सूत्र की माने तो रोहित जैन के साथ साईबर ठगी का बड़ा रैकेट चलाता था, जिसमें करोड़ो रुपये के साईबर ठगी की गई है. साथ ही मामला सिर्फ झारखंड में ही नही अन्य राज्यों से भी जुड़ा है. पुलिस के इस तरह के कारवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है. सीआइडी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि झारखंड के एक पीड़ित को डिजिटल अरेट कर उससे 38 लाख 62 हजार 982 रुपये की ठगी कर ली थी. इसके आधार पर डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में घाटशिला निवासी रोहित कुमार जैन, कदमा निवासी संजीव कुमार मिश्रा और कदमा के ही रहने वाले लोकेश महतो शामिल है. ये तीनों मिलकर यह अपराध करते थे.






