जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी बुधराम मोहल्ला स्थित उपकार संघ मंदिर प्रांगण में इस वर्ष चैत्र नवरात्र जवारा पूजा के उपलक्ष्य में 75 ज्योति कलश प्रज्वलित किया जाएगा. संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू ने प्रेस को चैत्र नवरात्र के कार्यक्रम की पुरी रुपरेखा साझा की. इस वर्ष उपकार संघ में विशेष आकर्षण पूजा पंडाल रहेगा जिसमें की केदारनाथ ज्योतिर्लिंग को दर्शाया जा रहा है. 19 मार्च को पूजा पंडाल का उदघाटन किया जाएगा. 19 मार्च को ही संध्या बेला बिरही भिगोने का कार्यक्रम रखा गया है. इस वर्ष 20 मार्च दिन शुक्रवार को ज्योति कलश प्रज्वलित की जाएगी. 23 मार्च दिन सोमवार को संध्या 4 बजे से बाना आगवानी का कार्यक्रम रखा गया है. संध्या 7 बजे मां जगदम्बे का विशेष श्रृंगार पुजन के पश्चात उपकार संघ एवं बजरंग बली का ध्वजारोहण किया जाएगा. संध्या 7.30 बजे से जसगीत का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
26 मार्च को पुर्णाहुती का कार्यक्रम रखा गया है। 27 मार्च को प्रातः 8 बजे विशाल विसर्जन शोभायात्रा ज्योति कलश के साथ कपाली घाट की ओर प्रस्थान करेगी जो सोनारी के विभिन्न मार्गो गुदरी बाजार, नर्स क्वार्टर चौक, पुराना सीपीएन क्लब भुतनाथ मंदिर चौक के रास्ते गुजरेगी. इस वर्ष उपकार संघ के इस अनुष्ठान में विशेष आकर्षण जवारा जसगीत प्रतियोगिता है जिसमें शहर की विभिन्न पुजा समिति अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी. इस संवाददाता सम्मेलन में उपकार संघ के अध्यक्ष श्री सतपाल साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, बालकृष्ण साहू, साहिल शर्मा, बलराम वर्मा, श्यामलाल साहू, नरेश शर्मा, हेमंत साहु कन्हैया यादव और उपकार संघ के सभी सदस्य मौजूद थे.



