जमशेदपुर : मानव सेवा के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सहयोग से आयोजित शिविर में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाभाग लिया. शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान न केवल एक सामाजिक दायित्व है, बल्कि यह किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे सरल और महान माध्यम है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह के अध्यक्ष कुमार तेजस्वी, सचिव आफरीन शेख, महादान चेयर चिन्मय दास सहित अन्य रोटरैक्टर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था. कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और समाज में अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया.




