जमशेदपुर : नवरात्रि जागरण समिति भालूबासा शीतला माता मंदिर जमशेदपुर स्थित में इस वर्ष चैत्र नवरात्र जवारा पूजा के उपलक्ष में 25 ज्योति कलश प्रज्वलित किया जाएगा. संघ के अध्यक्ष मूलचंद साहू ने प्रेस वार्ता में चैत्र नवरात्रि कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा साझा की. इस वर्ष भालूबासा शीतला माता मंदिर में विशेष आकर्षण पूजा पंडाल रहेगा. 18 मार्च दिन बुधवार को विरही भिगोने का कार्यक्रम होगा. 19 मार्च दिन गुरुवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही 19 मार्च दिन गुरुवार को ही संध्या बेला में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा करेंगे ज्योति कलश प्रज्वलित की जाएगी. हमारे यहां छत्तीसगढ़ राज्य से ज्वारा जस गीत गाने वाले आ रहे है. 20 मार्च को दिन शुक्रवार को मां माता ब्रह्मचारिणी देवी का पूजन होगा. 21 मार्च दिन शनिवार को माता चंद्रघंटा देवी का पूजन होगा. 22 मार्च दिन रविवार को माता कुष्मांडा देवी का पूजन होगा. 23 मार्च दिन सोमवार को माता स्कंद देवी का पूजन होगा साथ ही. (नीचे भी पढ़ें)
24 मार्च दिन मंगलवार माता कात्यानी देवी का पूजन होगा. 25 मार्च दिन बुधवार माता कालरात्रि देवी का पूजन साथ ही माता का जागरण होगा. 26 मार्च दिन गुरुवार माता महागौरी देवी का पूजन होगा. 27 मार्च दिन शुक्रवार माता सिद्धिदात्री का पूजन होगा. साथ ही ज्वारा विशाल विसर्जन शोभा यात्रा प्रातः 6:00 बजे होगा. भालूबासा शीतला माता मंदिर से भुइयां दी दुलाल भुइया घाट पर होगा. नवमी का भोग वितरण दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक होगा. इस संवाददाता सम्मेलन में नवरात्रि जागरण समिति के मुख्य व्यवस्था प्रभारी कमलेश साहू, अध्यक्ष मूलचंद साहू, उपाध्यक्ष राजा कुमार, सचिव राहुल प्रसाद, खेमू साहू, कोषाध्यक्ष उत्तम साहू, चिंटू ठाकुर, अजय साहू उपस्थित रहे. महिलाएं मेंबर में रेखा साहू, सीमा साहू, बसंती देवी, साथ ही अन्य भक्तगण मौजूद रहे.



