रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे अंडरपास में जल्द ही रोशनी की बेहतर व्यवस्था देखने को मिलेगी. ईद के अवसर पर अंडरपास को रोशन करने की तैयारी तेज कर दी गई है. वर्तमान में अंडरपास में लाइटिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिससे राहगीरों को जल्द ही अंधेरे की समस्या से राहत मिलेगी. अंडरपास निर्माण से जुड़ी ठेका कंपनी के डायरेक्टर शहजाद मंजर ने बताया कि इस कार्य में क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव का अहम योगदान रहा है. उन्होंने बताया कि विगत दिनों विधायक के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा था कि अंडरपास से गुजरने वाले राहगीरों को अंधेरे के कारण काफी परेशानी हो रही है, इसलिए यहां लाइटिंग व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से ही जिला का फंड रेलवे को उपलब्ध कराया गया है, जिससे अंडरपास निर्माण और लाइटिंग व्यवस्था का कार्य संभव हो पाया है. शहजाद मंजर ने कहा कि इसके लिए चक्रधरपुर वासी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक सुखराम उरांव के प्रति आभार प्रकट करते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि ईद से पहले अंडरपास में रोशनी की व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी, जिससे आम लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी.



