
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रामदेव बागान जी -32 की रहने वाली करीब 30 वर्षीय राशि मन्ना ने बुधवार अहले सुबह अपने घर में बने बाथरूम में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. (नीचे देखे पूरी खबर)
मृतका के पति राजेंद्र नाथ मन्ना ने बताया कि राशि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से उत्पन्न मानसिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.




