जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता गुरुवार को हो गया. टाटा मोटर्स प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता के बाद चार साल के लिए वेतन समझौता हो गया. इसके तहत 7321 कर्मचारियों को समयबद्ध समझौते के प्रोत्साहन स्वपुप 25 हजार रुपये दिया जायेगा. इसके तहत कर्मचारियों के लिए 19750 रुपये का औसतन वेतन की बढ़ोत्तरी हुई है. इसके अलावा मेडिकल को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत मेडिकल रेफरल को 6 लाख रुपये तक किया गया है. इसके अलावा रिटायरमेंट का मेडिकल इं श्योरेंस 5 लाख रुपये मिलेगा जबकि अतिरिक्त बोनस 25 हजार रुपये दिया जायेगा. 1 अप्रैल 2026 से वेतन समझौता को लागू किया जायेगा. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के स्तर पर यह समझौता हुआ है.



