रांची / जमशेदपुर : झारखंड में एक बार फिर मौसम में करवट ली है. जमशेदपुर व सरायकेला में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. सुबह 9:00 बजे तक धूप नहीं निकली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले तीन दिन तक आंधी तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट की संभावना है. वहीं शुक्रवार को कोल्हान सहित अन्य जिलों में इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में तेज रफ्तार के साथ आंधी तूफान का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट- मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गुमला, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश के साथ तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है. इस दौरान हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. वहीं शनिवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का असर कम रहेगा. इसलिए इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दिन से मौसम होगा साफ – मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश और ओलावृष्टि के आसार कम है.



