रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में आदिवासी मुंडा समाज की ओर से आगामी 22 मार्च रविवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सरहुल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर समाज के पदाधिकारी और सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं. महोत्सव के तहत भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मारवाड़ी स्कूल स्टेडियम, चक्रधरपुर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आदिवासी मित्र मंडल तक जाएगी. शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 1 बजे किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आदिवासी मुंडा समाज के संरक्षक रामलाल मुंडा, अनुमंडल अध्यक्ष श्याम सिंह मुंडा, महासचिव विजय नाग, सचिव संतोष मुंडा, आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन मुंडा समेत समाज के सलाहकार मझला मुंडा, मुनीराम सांडिल, मंगल सिंह मुंडा, शंकर मुंडा, जोगेश मुंडा, निश्चित सिंह मुंडा और कोषाध्यक्ष सहित पूरी आयोजन समिति सक्रिय रूप से तैयारियों में लगी हुई है. सरहुल महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. यह आयोजन आदिवासी संस्कृति और परंपरा की समृद्ध विरासत को दर्शाने का महत्वपूर्ण अवसर है. आदिवासी मित्र मंडल में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम.



