जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में युवक ने बीती शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 7 ग्रीन वैली निवासी मोहम्मद शरीफ (22) है. प्राप्त जानकारी अनुसार सलीम नशे का आदी था. बुधवार को वह अपनी मां से नशे के लिए पैसा मांग रहा था. पैसा नहीं मिलने से वह तनाव में आकर फांसी लगा लिया. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शव को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.



