जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित शीतला मंदिर में पहले दिन नवरात्रि की पूजा आराधना शुरू हो गई है. पहला दिन वासंतिक नवरात्रि में मां शैलपुत्री की पूजा होती है. पंडित रितेश वाजपेई ने बताया कि 25 मार्च को भव्य कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी और 28 तारीख को विसर्जन होगा. सप्तमी, अष्टमी, नवमी तीनों दिन महा भोग का आयोजन किया गया है. सभी श्रद्धालु इस अवसर पर मां भगवती की पूजा आराधना में भाग लें. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि अखिल ब्रह्मांड नायिका आदि शक्ति भगवती दुर्गा परमेश्वर की उन प्रधान शक्तियों में से एक है, जिनको समय-समय पर अपनी आवश्यकता अनुसार प्रकटित कर परम ब्रह्म परमात्मा ने विश्व का कल्याण किया है. शुभ मुहूर्त में आज से पूजा शुरू हो गई है. इसके अलावा महंत बलदेव दास अखाड़ा का भी अपना कार्यक्रम होगा. विभिन्न अवसरों पर आतिशबाजी और शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया है. रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया है.



