जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के निवासी मो. तौहिद को पॉक्सो विशेष अदालत ने नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में दोषी ठहराया है. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया. अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि दोषी की सजा पर 19 मार्च को सुनवाई होगी. बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से ऑटो चालक है और उसने नाबालिग की मां से शादी की थी. शादी के बाद उसने बच्ची के साथ लगातार गलत हरकतें कीं. वह बच्ची का सौतेला पिता है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी.



