• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Setback for lalu-rabri in land for job case : लैंड फॉर जॉब मामले में लालू-राबड़ी को बड़ा झटका, दस्तावेज मुहैया कराने संबंधी याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा– ट्रायल में देरी का बना रहे बहाना

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली : पूर्व रेल मंत्री सह जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी व अन्य को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में गुरुवार बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवे की ओर से की गई कुछ दस्तावेज सौंपे जाने की मांग वाली याचिका को न सिर्फ खारिज कर दिया, बल्कि यह भी कहा कि यह ट्रायल में देरी करने का बहाना मात्र है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी की ओर से राउज एवेन्यू कोर्ट में जमीन लेकर नौकरी देने से संबंधित उक्त मामले में अपनी दलीलें तैयार करने के लिए 1600 से अधिक ‘अनरिलाइड’ दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए याचिका दाखिल की थी. लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं. जानकारी हो कि ‘अनरिलाइड’ दस्तावेज वे सामग्रियां होती हैं जिन्हों जांच एजेंसियां जब्त तो करती हैं, लेकिन अभियोजन पक्ष की शिकायत में उन पर भरोसा नहीं करतीं. इन्हें अविश्वसनीय दस्तावेज की श्रेणी में रखा जाता है. अदालत ने कहा कि ये याचिकाएं मुकदमे को शुरुआत में ही पेचीदगियों की भूलभुलैया में धकेलने के लिए दायर की गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि इन दस्तावेजों को एकमुश्त उपलद्ध कराना न केवल उलटी गंगा बहाने जैसा होगा, बल्कि यह न्यायिक प्रक्रिया को भी पूरी तरह अव्यवस्थित कर देगा. उन्होंने दो अन्य आरोपियों- लालू प्रसाद यादव के निजी सचिव (पीएस) आरके महाजन और रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक महीप कपूर की याचिकाएं भी खारिज कर दीं. महाजन ने एक अनरिलाइड दस्तावेज और कपूर ने ऐसे 23 दस्तावेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. सीबीआइ के अनुसार, यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर में भारतीय रेल के पश्चिम मध्य जोन में चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों से जुड़ा है. आरोप है कि भर्ती किये गए लोगों ने इन नियुक्तियों के बदले राजद प्रमुख के परिवार या सहयोगियों को भूखंड दिये. लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी, दो बेटियों और अन्य लोगों के खिलाफ 18 मई 2022 को यह मामला दर्ज किया गया था. न्यायाधीश गोगने ने अपने आदेश में कहा कि मुकदमे पर से अदालत का वैधानिक नियंत्रण आरोपियों द्वारा जिरह की आड़ में हथियाया नहीं जा सकता और ऐसा प्रतीत होता है कि आवेदकों का कार्यवाही को लंबा खींचने का गुप्त इरादा है. (नीचे भी पढ़ें)

कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार और कार्यवाही का शीघ्र समापन सुनिश्चित करने के लिए वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप साक्ष्यों को दर्ज करना आवश्यक है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी यह अनुरोध कर रहे हैं कि बचाव की तैयारी शुरू करने से पहले उन्हें सभी या कुछ अनरिलाइड दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं, यानी जिरह शुरू करने के लिए ऐसे दस्तावेजों की उपलब्धता को एक शर्त के रूप में पेश किया जा रहा है. कोर्ट ने याचिकाओं को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि आरोपियों को न्यायिक कार्यवाही जारी रखने पर कोई शर्त लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. अदालत ने कहा कि आरोपियों को पहले ही उन दस्तावेजों का निरीक्षण करने का पर्याप्त अवसर दिया गया था, जो साक्ष्यों के उस समूह का हिस्सा हैं, अभियोजन की शिकायत में जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur safety first aid disaster management training : 222वां सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग 5 सितम्बर से, सड़क व गैस सुरक्षा, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों का मिलेगा प्रशिक्षण
खबर

Jamshedpur safety first aid disaster management training : 222वां सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग 5 सितम्बर से, सड़क व गैस सुरक्षा, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों का मिलेगा प्रशिक्षण

August 29, 2026
jamshedpur school : जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव, मेजर ध्यानचंद को दी गई भावभीनी पुष्पांजलि
खबर

jamshedpur school : जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव, मेजर ध्यानचंद को दी गई भावभीनी पुष्पांजलि

August 29, 2026
jharkhand cm hemant soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के मोरहाबादी श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित
खबर

jharkhand cm hemant soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के मोरहाबादी श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

August 29, 2026
Next Post

Jamshedpur border area kapali : कपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की मानगो नगर निगम की मेयर से मुलाकात, स्वागत

Tata steel canteen menu revised : टाटा स्टील के कर्मचारियों का विरोध काम आया, कैंटीन में मिलेगा अब पर्याप्त और स्वादिष्ट खाना, फिर से नया मेनू लागू

Jamshedpur rural national seminar- चाकुलिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन, 65 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News